पंकज त्रिपाठी किसी फिल्म में हों, और वह फिल्म धमाकेदार ना हो, ऐसा हो सकता है भला ? कालीन भैय्या तो सबके दिल पर राज करने वाले हैं | तो आज पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘मिमी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है | और बस तभी से पंकज त्रिपाठी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं | जरा सोच कर देखिये एक फिल्म जिसमें पंकज त्रिपाठी हैं, कृति सेनन है, मजेदार सीन्स है, दमदार स्टोरी है, उसके बारे में उत्सुकता तो होगी ही ना? बस इसी उत्सुकता को और भी बढाने वाला यह ट्रेलर है |
फिल्म की कहानी ‘सेरोगसी’ पर आधारित है, जिसमें पंकज त्रिपाठी जो शायद एक टूरिस्ट गाईड या ड्राईव्हर के किरदार में हैं | राजस्थान के अमर महल में एक अनेरिकी जोडा आया है, जो एक सेरोगेट मदर ढूँढ रहा है | पंकज त्रिपाठी कृति सेनन से सेरोगेट मदर बनने को कहते हैं | और यहीं से कहानी शुरु होती है | आगे भी कई मजेदार सीन्स दिखाए गए हैं | जहाँ कृति सेनन को परिवार से छुपाने के लिये पंकज त्रिपाठी मुसलमान तक बन जाते हैं, (अरे याने कि ऐसा नाटक करते हैं) ट्रेलर के आखिर में जब पंकज, कृति को कहते हैं कि अब अमेरिकी जोडे को बच्चा नहीं चाहिये, तब देखिये क्या होता है?
सेरोगसी इस विषय पर इससे पहले “चोरी चोरी चुपके चुपके” जैसी फिल्म भी आ चुकी है | लेकिन यह फिल्म कई मायनों में अलग होगी | फिल्म का निर्देशन किया है, लक्ष्मण उटेकर ने | फिल्म में मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा सई ताम्हणतर भी नजर आई हैं | फिल्म की सबसे खास बात है कि इसमें संगीत दिया है ए.आर. रेहमान ने | इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतेजार रहेगा |