#Papahaina एसबीआय लाईफ की ओर से एक खूबसूरत एहसास…!

24 Jun 2021 17:11:58

कुछ ही दिन पहले फादर्स डे हुआ है | लेकिन अपने पिता के लिये कुछ खास करने का एक दिन थोडे ही होता है | हमारे लिए तो हर दिन फादर्स डे है | तो आज हम बेटे और पापा की एक प्यारी सी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो औरों से हटके है | एसबीआय लाईफ के इस एक व्हिडियो को ट्विटर पर १ मिलियन से भी ज्यादा व्ह्यूज मिले हैं | और इसी कारण ट्विटर पर #Papahaina ट्रेंड कर रहा है |


Papa hain na_1  


तो ऐसा क्या है इस व्हिडियो में ? एसबीआय एक बहुत ही क्रिएटिव्ह व्हिडियो लेकर आया है, अलग तरीके से फादर्स डे की शुभकामनाएँ देने के लिये | ये कहानी है सुमित की | केवल ४ मिनिट का व्हिडियो है यह | इस कहानी में शुरुआत से ही दिखाया है कि सुमित लॉकडाउन में फँसा है | उसे पापा का कॉल आता है कि, क्या वो ठीक है, क्या उसे पैसों की जरूरत है, या घर पर खाने पीने की वस्तुएँ हैं या नहीं ? वे सारे सवाल जो एक पापा अपने बेटे से करेंगे | सुमित संकोच में मना कर देता है, लेकिन उसके पापा तो उसे जानते ही हैं, वे उसे सारी जरूरतों का सामान भेजते हैं |

लेकिन ये कहानी तो एकदम सिंपल सी है | ऐसा तो हर पिता अपने बेटे के लिये करेगा ही है ना ? आप यही सोच रहे हैं ना ? आप जैसे जैसे इस ४ मिनिट की कहानी में आगे बढेंगे आपको आपके सवालों के जवाब मिलते जाएँगे | कहानी का अंत आपकी आँखों में पानी जरूर लाएगा | सुमित और उसके पापा का रिश्ता अनोखा है, क्यों ? ये जानने के लिये आप ये व्हिडियो अवश्य देखें |


आज ट्विटर पर ये व्हिडियो, और उससे संबंधित कुछ तस्वीरें ट्रेंड कर रही हैं | हॅशटॅग पर भी #Papahaina ही ट्रेंड कर रहा है | अभी तक यदि आपने यह व्हिडियो नहीं देखा हो तो अवश्य देखें |

हमें कमेंट्स में जरूर बताएँ कि आपको यह व्हिडियो कैसा लगा ?

Powered By Sangraha 9.0