सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को १४ जून को पूरा एक साल हो जाएगा | लेकिन आज भी उनकी मृत्यु की गुत्थी सुलझी नहीं है | क्या वो सचमुच आत्महत्या थी, याफिर सोची समझी साजित कर की गई हत्या ? इस बात का जवाब किसी के भी पास नहीं है, लेकिन आज भी सुशांत के फॅन्स थके नहीं हैं | वे इस बात को जानना चाहते हैं कि सुशांत के साथ क्या हुआ था ? और वे सुशांत को न्याय भी दिलवाना चाहते हैं, इसीलिये सुशांत के फॅन्स ने फिर एक बार उन्हें ट्रेंड किया है |
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मृत्यू के पीछे अवश्य ही कोई राज है, अन्यथा ऐसा क्यों होता की इतना कुछ हो जाए और किसी को पता भी ना चले ? सुशांत सिंह राजपूत जैसे होनहार कलाकार को खो कर हमें एक साल से अधिक हो गया है | इस केस में ड्रग्स का एंगल, नामी गिरामी हस्तियों के नाम सब कुछ आ गया है, लेकिन फिर भी केस अंत तक नहीं पँहुचा है | सुशांत की मृत्यु का राज खुलेगा या हमेशा के लिये दफन रहेगा ? ये तो समय ही बताएगा |